Enter your keyword

Responsive Advertisement

रविवार, 12 दिसंबर 2021

जालोर की प्रसिद्ध चाय Famous tea in Jalore



 हम भारतीय लोग है, और भारत में भी मारवाड़ के मारवाड़ी है | हमारे यहाँ चाय चाय पिने एवं पिलाने का रिवाज शुरुआत से ही अधिक रहा है | भारत के उत्तरी भाग में मेहमाना बजी में चाय का विशेष रोल होता है | हमारी सुबह की शुरुआत भी चाय के बिना अधूरी रहती है | ऐसे तो राजस्थान की ग्रेनाइट नगरी जालोर में आपको हर फ़ैक्टरी वाला आपको चाय धामेगा | कुछ तो आपको जबरदस्ती पिलाने के लिए आप पर दबाव भी डालेंगे | पर हर जगह की चाय का अलग स्वाद होता है | कई बहुत अच्छा तो कई बहुत बुरा | पर यहाँ एक  मशहूर है, अगर आप चाय पीकर जाते हो, तो सब आपको चाय ऑफर करेंगे | पर वहीँ  अगर आप बिना चाय पिए निकलोगे, तो पुरे दिन भूखे मरोगे | तो चलिए आज आपको ग्रेनाइट नगरी जालोर की कुछ प्रसिद्ध चाय वालो से अवगत करते है, जिनकी चाय का कुछ अलग ही चाय स्वाद है | 

 

मामा की प्रसिद्ध चाय (Mama chai vala) 

 

  image credit - nicelocal.in

जालोर मै चाय वाले को अपने वास्तविक नाम से बहुत कम लोग जानते है | क्योकि सब इसे मामा चाय वाला ही बुलाते है | यह अपनी दुकान को अधिकतर केवल सुबह के लिए खोलता है | यह चाय वाला आपको समय चक्र चौराहा पर स्थित आपेश्वर डेयरी के पीछे मिल जाएगा | यह कोई आलीशान दुकान दुकान नहीं है बैठने की भी कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है | पर इन सब के बावजूद भी यह जालोर की सबसे अच्छी चाय बनता है | 

 

 

अन्नपूर्णा रेस्टोडेंट का चाय वाला (Annapurna Restaurant's Chai Wala)

                 image credit - in.worldorgs.com
 

अगर आपको सिरोही के बाबा रामदेव होटल की चाय अच्छी लगी होगी | तब आपको उससे भी अच्छी चाय यहाँ अन्नपूर्णा रेस्टोडेंट के चाय वाले की रजवाड़ी चाय लगेगी |  यह चाय वाला बाबा रामदेव होटल के चाय वाले की तरह प्रसिद्ध नहीं है | पर इसकी रजवाड़ी चाय बहुत अच्छी है | साथ ही यह एक रेस्टोडेंट है, जिस कारण आपको बैठने की भी एक अच्छी सुविधा मिल जाती है | यह चाय आपको जालोर के रीको अधोगिक क्षेत्र के तृतीय चरण की शुरुआत में ही मिल जाएगा | 

 

 

आशापूर्णा रेस्टोडेंट की चाय (Ashapurna  Restaurant's Chai)

अगर आप जालोर के ग्रेनाइट के लिए प्रसिद्ध अधोगिक क्षेत्र में घूम-घूम कर परेशान हो गए हो | ऐसे में आपको आराम की आवश्यकता होगी | राजस्थान में आपको चाय एक अच्छा आराम दे सकती है | ऐसे में भागली अधोगिक क्षेत्र पर स्थित इस चाय वाले की बात आती है | यह चाय वाला आपको एक बड़े कप में सुगंध वाली बढ़िया चाय देता है | जो आपकी थकान  को अवश्य दूर कर देगी   

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Subcribers

Popular

Randam

10/random/post-list

Categories