Enter your keyword

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

जालोर की प्रसिद्ध श्री नाथ जी पावभाजी | Jalore's legendary PavBhaji


जालोर के अगर आप किसी से भी अच्छी पावभाजी के लिए पूछोगे तो सभी लोगो का एक ही उत्तर होगा वो होगा मेवाड़ प्रेम पावभाजी | मेवाड़ प्रेम पाव भाजी वाले कैलास जी प्रजापत ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी दुकान का नाम बदलकर श्री नाथ जी पाव भाजी कर दिया है | पर लोग अभी भी इन्हे मेवाड़ प्रेम  पाव भाजी वाला ही बुलाते है | वैसे तो जालोर में कई पावभाजी वाले है | परन्तु जालोर की श्री नाथ जी पावभाजी का स्वाद कुछ अलग ही है | 




कैलास जी प्रजापत ने साल 2001 में तिलक-द्वार के अंदर मेवाड़ प्रेम पावभाजी नाम से अपनी दुकान की शुरुआत की थी | तब जालोर में वड़ा-पाव एवं दाबेली के अतरिक्त कोई नाश्ता नहीं मिलता था | बहुत ही कम समय में कैलास जी की मेवाड़ प्रेम पावभाजी ने अपना नाम बना लिया | इनके नाम का जलवा जल्द ही केवल जालोर में न रहकर आसपास के गाँवो  में भी फेल गया | जालोर कोई विशेष टूरिस्ट पॉइंट नहीं है, और नहीं कोई बड़ा शहर है| अगर ये कैलाश जी मुंबई में होते तो शायद ये भारत के सबसे अधिक पावभाजी सें कमाई करने वाले व्यक्ति होते | ये मेरा निजी अनुभव है, कि  मेने कई जगहों एवं शहरो में पावभाजी को खाया है | पर मुझे आज तक इससे अच्छी पावभाजी नहीं मिली है | 



श्री नाथ जी पावभाजी वाले कैलास जी की पावभाजी अच्छी ही नहीं सस्ती अच्छी भी है | इन कीमतों को आप दूसरी पोटो में देख सकते है | वैसे तो कैलास जी पुलाव भी बनाते है | पर इनके पुलाव से अधिक फेमस इनकी पावभाजी ही है | पावभाजी में भी फेमस इनकी बटर पावभाजी है। राजस्थान के प्रमुख अखबार राजस्थान पत्रिका मैं भी श्रीनाथजी पावभाजी पर लेेेख आया था। जिसे नीचे दिया गया है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Subcribers

Popular

Randam

10/random/post-list

Categories